दहेज की बलि चढ़ी हेमंती

 बांका (चांदन): आनंदपुर ओपी अंतर्गत चांदवारी पंचायत के भोरसार में एक नव विवाहिता की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कुसुमजोरी पंचायत के लीलावरण निवासी कामदेव यादव ने सुकदेव यादव  चंदवारी पंचायत के भोरसार निवासी के विरुद्ध अपनी  बेटी हेमंती देवी की हत्या का आरोप लगाया है।  घटना के संबंध में मृतका के पिता कामदेव यादव ने बताया गया की उसकी पुत्री हेमंती देवी का विवाह गत 07 मई 2021को चांदवारी पंचायत के भोरसार निवासी ननकू उर्फ ननकेश्वर यादव के साथ हुुुआ था।शादी के बाद उसपर एक लाख नकद औऱ एक जर्सी गाय के लिए दवाब बनाया जाता था।जिस कारण उसके साथ कई बार मारपीट भी किया गया।  इसी बीच सोमवार को  उसकी बेटी ने अपने पिता को फोन पर बताया कि ससुराल के लोगों का रवैया ठीक नहीं है इसलिए वह मायके जाना चाहती है। पिता अपनी पुत्री को अपने घर लाना ही चाहते थे कि  भोरसार के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की आपकी बेटी हेमंती देवी की मौत हो गई है। सूचना पाते ही जब परिवार के लोग बेटी को देखने पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। उसे सन्देह है कि दहेज की मांग पूरा नहीं कर पाने के कारण दमाद नंदू और नंदकिशोर यादव, समधी  सुखदेव यादव, सास रेशमी देवी, औऱ बेबी देवी ,रंजीत यादव इत्यादि लोगों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। इधर इस घटना पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया।  एक आरोपी सुकदेव यादव को हिरासत में लिया गया है। शेष सभी फरार है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत हेमंती देवी शव देखने से हत्या कि मामला प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच चल रही है।  


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post