रजौन(बांका):रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बालू मामले के नामजद आरोपित को दयालपुर गांव से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित रजौन थानाअंतर्गत दयालपुर गांव निवासी सुग्रीव यादव है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त गिरफ्तार आरोपी बालू मामले में आरोपी था।जिसे गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव