रजौन(बांका) : बुधवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आठ स्थानों पर शिविर लगाकर कोरोना का टीका दिए जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बैठक करते हुए जानकारी दी है कि बुधवार को कोरोना का टीका सीएचसी सहित चिलाकावर,पुनसिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर,नवादा उच्च विद्यालय,मध्य विद्यालय गोराडीह,मध्य विद्यालय टेकनी, पंचायत भवन राजावर एवं नीमा मध्य विद्यालय परिसर में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।बीडीओ ने बताया जिले से 25 सौ वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। इसको लेकर बीडीओ,सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार,स्वास्थ प्रबंधक राजेश रंजन ने टीका लगाने के लिए एएनएम,रजिस्ट्रेशन के लिए डाटा ऑपरेटर आदि की तैनाती कर दी गई है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव