बालू से लदी सात ट्रैक्टर जब्त मामले में 37 बालू कारोबारियों के विरुद्ध रजौन थाने में की गई मामला दर्ज

रजौन(बांका):बिहार में तीन माह के लिए जुलाई से सितंबर 2021 पूर्णरूपेण बालू बंदी के बाद भी बालू माफिया धड़ल्ले से बालू का उठाव करने से बाज नहीं आ रहे है।जिसको लेकर बीते चार जुलाई को रजौन,धोरैया,बाराहाट थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर चांदन नदी प्रतिबंधित डुमरिया,भवानीपुर,कैथा बालू घाटों पर छापेमारी कर सात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया था। पुलिस को देखकर सभी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। जिसको लेकर मंगलवार को खान निरीक्षक के बयान पर बालू घाट पर सुरक्षा हेतु बनाए गए तटबंद को काटकर अवैधकर्ताओं द्वारा बालू का परिवहन करने को लेकर  37 बालू कारोबारियों के ऊपर मामला दर्ज की गई है। दर्ज मामले में नीरज यादव,पिंटू यादव,मंटू यादव,शैलेश यादव, गुड्डू यादव,देवन यादव,मंगल यादव,निलेश मंडल,शेखर मंडल,सोनू मंडल,आशुतोष मंडल,रंजीत शर्मा,संजा मंडल उर्फ संजय,मंगल मंडल,राघवेंद्र मंडल,दीपक यादव,विक्की यादव,जीतो मंडल,मनोज दास सुरेश दास,विपिन मंडल,दीपक यादव,मुकुंदी यादव,मुकेश कुमार कापरी,हरि किशोर कापरी,पंचा यादव,लवण यादव,फंटूश यादव, फुलचन राम ,विकास यादव ,पप्पू सिंह,राहुल यादव,प्रीतम यादव, विपिन यादव,सर्धा यादव,बसंत यादव के ऊपर सरकारी राजस्व की चोरी करने के मामले में खान निरीक्षक संजय प्रसाद के बयान पर मामला दर्ज की गई है।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post