रजौन(बाँका): रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदन नदी के पूर्वी तट पर स्थित मोहनपुर ग्रामीण सड़क मार्ग पर यामाहा बाइक सवार दो नकाबपोश हथियारबंद झपट्टा मार गिरोह ने पिस्तौल की नोक पर एक स्पंदना स्फुत्री फाइनेंस अमरपुर के फील्ड स्टाफ सुभाष कुमार से दिनदहाड़े 73 हजार 705 रुपये,पर्स और जरूरी कागजात लूट कर चलते बने घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने पुलिस बल के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।पुलिस ने अज्ञात झपट्टा मार बाइकर गिरोह के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
दिए गए प्राथमिकी में मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी सुभाष कुमार ने बताया है कि स्पंदना स्फुत्री फाइनेंस अमरपुर के फील्ड स्टाफ के रूप में काम करता हूं।जिसको लेकर सुबह 10 बजे सेंटर मीटिंग करने के लिए रजौन प्रखंड के मोहनपुर स्थित बिंदु देवी के घर से पैसा रिकवरी करके अमरपुर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में मोहनपुर गांव से कुछ दूर पहले यामाहा बाइक पर सवार दो नकाबपोश ने बाइक में टक्कर मार दी।इस बीच बाइक लेकर असंतुलित होकर गिर गया।इस बीच खड़ा हुआ तो नकाबपोश दो लोगों ने हथियार सटाकर मुझ से पैसा भरा बैग सहित कागजात एवं पर्स छीनकर लहोरिया की ओर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव