कोतवाली गांव के गल्ला व्यापारी का लापता होने से संबंधित पत्नी ने नवादा सहायक थाने में दी आवेदन

रजौन(बांका) : नवादा सहायक थाना अंतर्गत कोतवाली गांव का गल्ला व्यापारी बलराम सिंह को गायब होने से संबंधित गुरुवार की शाम पत्नी सुनैना देवी ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सहायक थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर गल्ला व्यापारी की पत्नी सुनैना देवी ने बताया पति बलराम सिंह बुधवार को बाइक से इंडियन इलाहाबाद बैंक हरचंडी गया हुआ था।बैंक के बाहर बाइक लगाकर जगदीशपुर गया हुआ था।घर वापस नहीं लौटने की स्थिति में सगे संबंधियों सहित अन्य स्थानों पर काफी खोजबीन की गई।कोई सुराग नहीं मिलने की स्थिति में नवादा सहायक थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। गल्ला व्यापारी की पत्नी ने बताया गांव के अजय सिंह विवाद चल रहा था। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने जानकारी ली जा रही है।पूरी जांच पड़ताल के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post