रजौन(बांका):शुक्रवार को रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड अंतर्गत परघड़ी गांव से दीवाल गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत मामले के दो फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका न्यायिक हिरासत भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी प्रखंड अंतर्गत परघड़ी गांव निवासी पन्नू उर्फ अवधेश दास और सागर दास है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव