पंचायत आम चुनाव को लेकर डेटाबेस वेरीफाई करते हुए जमा करने का दिया आदेश

रजौन(बांका): संभावित पंचायत आम चुनाव 2021की तैयारी में प्रशासन जुट गए हैं।मालूम हो पंचायत आम चुनाव बिहार में 10 चरणों में होने जा रही है।इसको लेकर पंचायत निर्वाचन आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने में अधिकारी जुट गए हैं।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया जिला निर्वाचन कार्यालय शाखा द्वारा प्राप्त डेटाबेस को पंचायत चुनाव कर्मियों के लिए बीआरसी सहित अन्य विभागों को उपलब्ध करा दिया गया है। चुनाव कर्मियों का जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटाबेस को वेरीफाई करते हुए प्रखंड निर्वाचन शाखा को शनिवार 10 जुलाई तक में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया पंचायत आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्मिक,वाहन सहित अन्य कोषांगों का गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।पंचायत आम निर्वाचन के लिए जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी सहित अन्य शिक्षकों की तैनाती की जा रही है।शिक्षकों का डेटाबेस 24 घंटे के अंदर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय को जमा करने के लिए शुक्रवार को बीआरसी परिसर में सीआरसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित बीआरपी संजय कुमार झा ने जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए शिक्षकों का डेटाबेस विद्यालय प्रधानाध्यापक से वेरीफाई करवाते हुए उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। बैठक में सीआरसीसी विरेंद्र कुमार,अमरेंद्र कुमार,मीना हेंब्रम, लक्ष्मी कुमारी,अमित कुमार, अनिल कुमार,आनंद कुमार, रेशमी कुमारी सहित सभी सीआरसीसी उपस्थित थे।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post