लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर ग्रामीण सड़क मार्ग स्थित से दिनदहाड़े फाइनेंस फील्ड स्टाफ से 73 हजार लूट मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली है।दिनदहाड़े लूट की घटना के बारे में पुलिस को अज्ञात आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।इधर पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बता दें कि गुरुवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर स्पंदना स्फुत्री फाइनेंस अमरपुर के फील्ड स्टाफ सुभाष कुमार से दिनदहाड़े 73705 रुपैया एवं पर्स और जरूरी कागजात लूट लिए थे।जिसके बाद रजौन थाना में मामला दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी अंधेरे में तीर मार रही है।इस घटना से प्रखंड क्षेत्र के अन्य सीएसपी संचालक सहित फाइनेंस के कर्मी डरे सहमे हुए हैं।

रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post