पंचायत शिक्षक नियोजन का काउंट डाउन प्रारंभ, काउंसलिंग 12 को

रजौन(बांका) : पंचायत शिक्षक नियोजन का काउंट डाउन प्रारंभ हो गया है।बीआरपी संजय कुमार झा ने बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता एवं बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के हवाले से बताया है कि पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों का काउंसलिंग 12 जुलाई को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में किया जाएगा । प्रखंड एवं पंचायत शिक्षक नियोजन से संबंधित जानकारी देते हुए बीआरपी संजय कुमार झा ने बताया कि शिक्षक नियोजन इकाइयों की नियुक्ति प्रक्रिया दो जुलाई से ही प्रारंभ हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार औपबंधिक मेधा सूची की तैयारी एवं प्रकाशन कि तिथि  दो जुलाई निर्धारित की गई थी। मेघा सूची पर आपत्ति देने की तिथि तीन जुलाई से नौ जुलाई शुक्रवार रखी गई है।मेघा सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 12 जुलाई को किया जाएगा। मेघा सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई को करने के बाद जिला द्वारा मेघा सूची का अनुमोदन 24 जुलाई को किया जाएगा। नियोजन इकाई द्वारा मेघा सूची का सार्वजनिककरण 27 जुलाई तिथि निर्धारित की गई है।प्रखंड नियोजन इकाई के लिए काउंसलिंग चार अगस्त एवं पंचायत नियोजन इकाई का काउंसलिंग की तिथि नौ अगस्त निर्धारित की गई है।बीआरपी ने बताया प्रखंड के 18 पंचायत में से धौनी -बामदेव एवं मोरामा- बनगांव दो पंचायत को छोड़कर 16 पंचायत का 12 जुलाई को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में मेघा सूची काउंसलिंग क्या जाएगा।जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post