वहान जांच अभियान चलाकर वसूले गए पांच हजार रुपये

रजौन(बांका): पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता आदेश पर रजौन थाना की पुलिस ने एसआई कुमार राजीव रंजन और उमेश प्रसाद के नेतृत्व में थाना चौक पर कोविड-19 को लेकर मास्क  और वाहन जांच अभियान चलाकर पांच हजार फाइन वसूला।इस क्रम में बिना मास्क पहने वाहन चालकों को रोककर पुलिस ने उठक-बैठक करवाया और आगे से मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की नसीहत देकर जाने दिया।वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको को रोककर फाइन काटा गया।पुलिस को वाहन जांच करता देखकर दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक दूसरे रास्ते से भागते हुए नजर आए।बिना मास्क के ही घूम रहे राहगीरों को भी पुलिस ने जमकर फटकार लगाई।थानाध्यक्ष बुद्धदेव  पासवान ने बताया कि वाहन जांच अभियान चलाकर पांच हजार वसूला गया है।

रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post