सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन गिरफ्तार

 बांका: बिहार के द भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन देवेन्द्र प्रसाद सिंह को टाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता  के साथ गाली-गलौज करने और जूते से पीटने का आरोप था. जूनियर इंजीनियर विश्वजीत कुमार सुमन ने चेयरमैन के खिलाफ टाउन थाने में केस दर्ज कराया था. बुधवार को बैंक में बैठक करने पहुंचे 'चेयरमैन साहब' को टाउन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

चेयरमैन पिछले शुक्रवार को बैंक परिसर में बन रहे निर्माणाधीन सरकार भवन का निरीक्षण करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उन्होंने भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर सवाल उठाया था. चेयरमैन ने संवेदक पर आरोप लगाया था कि भवन निर्माण में न सिर्फ  खराब ईंट इस्तेमाल किया जा रहा है बल्कि अन्य सामग्री में भी अनियमितता बरती जा रही है. इसके बाद चेयरमैन भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंचे थे.सबके सामने जूता से मारा
चेयरमैन ने अधिकारी को मिलने के लिए बाहर बुलाया. जब जूनियर इंजीनियर विश्वजीत कुमार सुमन ऑफिस से बाहर निकले तो चेयरमैन ने निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर उन्हें फटकार लगाई. इसी दौरान 'चेयरमैन साहब' ने आपा खो दिया और विश्वजीत कुमार सुमन से गाली-गलौज करने लगे. उन्होंने सबके सामने इंजीनियर को जूते से पीटा।
 चेयरमैन गिरफ्तार
द भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को बैंक में एक बैठक बुलाई थी. इसमें कई पैक्स अध्यक्ष भी शामिल हुए थे. बैठक की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया. देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, "मैंने किसी को गाली नहीं दी और न ही जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट की है.""मैंने भवन निर्माण विभाग द्वारा बरती जा रही अनियमितता को उजागर किया है. संवेदक द्वारा भवन निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है. भूकंप के हल्के झटके में भी यह भवन जमींदोज हो जाएगा. अधिकारियों को भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता पर नजर रखने के लिए ही कहा था. मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है. सारे आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post