कतरनी की खेती को बढ़ावा को लेकर कैथा में की गई

रजौन(बांका): रजौन प्रखंड के मंझगाय -डरपा पंचायत में करतनी धान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन के आदेश पर प्रो.मध्य विद्यालय कैथा परिसर में गुरुवार को आत्मा कृषि कार्यालय बांका के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह उप - परियोजना निदेशक नवीन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।इस मौके पर तकनीकी प्रबंधक राजीव प्रसाद सिंह,सहायक तकनीकी प्रबंधक, रजौन रंजन कुमार,रमण कुमार,आदित्य श्री एवं किसान सलाहकार बबलू रजक आदि ने किसानो के साथ बैठक की और किसान उत्पादक समूह का गठन कर संगठित होकर व्यापक पैमाने पर खेती करने की तकनीकि जानकरी दी।इस समूह में एक हजार किसानो को जोडकर किसान उत्पादक समूह कंपनी बनाने की बात कही गई ।जिससे कतरनी धान का ब्राड बनाकर इसे देश के अलावा विदेशो में भी भेजा जाएगा।कतरनी धान के बीज उत्पादन फार्म का भी रूप दिया जाएगा।जिससे किसानो के उत्पाद को अच्छा मूल्य के साथ आमदनी भी बढ़ेगी। मालूम हो इसके पूर्व भी कतरनी धान की खेती को बढ़ावा देने के सरकार एवं कृषि विभाग के निर्देश पर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कई बार कैथा डरपा आदि गांव के किसानों के साथ बैठक कर चुके थे।बीडीओ ने बताया उन्नत तरीके से कतरनी की खेती को बढ़ावा देकर रजौन के कतरनी की खेती को मानचित्र पर अंकित कराने का मुख्य ध्येय है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post