रजौन(बांका): गुरुवार को प्रखंड के 10 चिन्हित स्थानों पर कोरोना मेगा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सफलता को लेकर बुधवार को आईटी भवन स्थित बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के क्रम में बीडीओ ने बताया कि गुरुवार एक जुलाई को प्रखंड के 10 चिन्हित स्थानों पर मेगा शिविर के माध्यम 18 से 44 45 से ऊपर वाले लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा।चिन्हित स्थानों में से डरपा,पुनसिया बाजार,लश्करी, नवादा हाई स्कूल,मालती, राजावर,चिलकावर,टेकनी,धौनी हाई स्कूल,गोराडीह प्रो.मध्य विद्यालय में कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा।सीएचसी हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया जिले से 15 सौ का लक्ष्य दिया गया है।लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बीईओ ने दो-दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीडीपीओ सुनीता कुमारी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका,स्वास्थ विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं,जीविका बीपीएम ने भी जीविकाओं की तैनाती की है।बीडीओ ने भी अपने स्तर से मॉडल पदाधिकारियों के साथ पर्यवेक्षकों की तैनाती की है।बीडीओ एवं सीओ निलेश कुमार चौरसिया स्वयं मेगा शिविर स्थल पर पहुंचकर जायजा लेंगे।बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,बीआरपी संजय कुमार झा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी, केयर इंडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव