विश्व जनसंख्या दिवस की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक

रजौन(बांका): 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है। इसकी तैयारी एवं सफलता को लेकर बुधवार को आईटी भवन स्थित बीडीओ के कार्यालय वेश्म में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन,बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,सीडीपीओ सुनीता कुमारी, केयर इंडिया से प्रनुपम सिंह, संजीव कुजर ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ ने बताया 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवारा यह बम 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जा रहा है।मातृ- मृत्यु दर की स्थिरता को लेकर पखवारा के माध्यम से आशा,जीविका एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिकाव आदि द्वारा दंपत्ति के घर संपर्क करें बच्चे को खुशहाल जिंदगी जीने के लिए जानकारी देंगे।जनसंख्या स्थिरता पखवारा में पुरुष एवं महिला बंध्याकरण कराने के लिए घर घर जाकर प्रेरित करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे।पखवाड़े की सफलता के लिए अस्पताल परिसर प्रशिक्षण आयोजित कर तरह-तरह की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों,आशा, जीविका,आंगनबाड़ी सेविका आदि को दिया जा रहा है।बैठक में बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका,शिक्षा बीआरपी संजय कुमार झा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post