रजौन(बांका):रजौन थाना अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित टेकनी गांव के समीप सोमवार मध्य रात्रि जान से मारने की नियत से ट्रक के खलासी बिक्लास यादव (16 वर्ष)के गुप्तांग को धारदार चाकू से काट देने से संबंधित सनसनीखेज खबर सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक का खलासी दुर्गापुर से बहादुरपुर की ओर जा रहा था।इसी बीच बौसीं प्रखंड अंतर्गत बंधुआकुरावा थाना के माया बांध के ट्रक खलासी बिक्लास यादव के उसी गांव के धनंजय यादव ने मौके का फायदा उठाते हुए रजौन क्षेत्र के टेकनी गांव के समीप सोमवार की रात करीब 12 बजे ट्रक पर ही धारदार चाकू से गुप्तांग को काट कर सड़क पर लावारिस अवस्था में फेंक दिया गया था।संजोगवश राह चलते एक व्यक्ति ने सड़क पर जख्मी अवस्था में पड़े खलासी को देखा और तहकीकात के दौरान उसके पास मिले मोबाइल से उसके घर पर फोन कर दिया गया।जख्मी के भाई राजेश कुमार यादव ने स्वास्थ्य के हेड क्वार्टर पटना को 108 टोल फ्री नंबर पर डायल कर दिया।रजौन सीएचसी को सूचना मिलते ही एम्बुलेंस भेजकर जख्मी को सीएचसी लाया गया।रोस्टर ड्यूटी पर तैनात डॉ.मु.कलीम शाह अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज-भागलपुर रेफर कर दिया।जख्मी के भाई राजेश कुमार यादव ने मोबाइल पर बताया कि मेरा भाई बिक्लास यादव करीब एक माह से ट्रक पर खलासी का काम करता था। बताया जा रहा है धनंजय यादव की पत्नी से बिक्लास यादव का अवैध संबंध का मामला चल रहा था।इसी आक्रोश में धनंजय यादव ने मौके का फायदा उठाते हुए जान मारने की नियत से ट्रक पर ही खलासी का गुप्तांग चाकू से काट कर लावारिस अवस्था में सड़क पर फेंक दिया गया था। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामले की जानकारी है।भागलपुर बरारी थाना से फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जख्मी जिंदगी और मौत से जेएलएनएमसीएस, मायागंज में जूझ रहा है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव