प्रथम वरीयता मामले में चार शिक्षकों का बीईओ ने किया निष्पादन

रजौन(बांका): जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा द्वारा 16 मार्च 2021 एवं 10 अप्रैल 2021 दिए गए अनुपालन आदेश को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा ने कोविड-19 वैश्विक महामारी लॉकडाउन के समाप्ति होने के साथ अनलॉक थर्ड फेज में प्रखंड के 182 प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों का प्रथम वरीयता सूची 24 जून को जारी कर दिया गया था।जारी आदेश में बीईओ ने वरीयता हनन वाले शिक्षकों से दो दिन के अंदर 26 जून तक पूर्ण साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज कराने के लिए कहा गया था।बीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 182 विद्यालयों में से चार शिक्षकों द्वारा निर्धारित घोषित तिथि पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।चार शिक्षकों द्वारा दिए गए आपत्ति का निराकरण बीईओ ने सोमवार को कर दिया है। निराकरण में सीरियल नंबर 44 प्राथमिक विद्यालय कोल्हड्डा एवं सीरियल नंबर 47 प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के शिक्षकों द्वारा दिए गए आपत्ती को निरस्त कर दिया गया है।जबकि सीरियल नंबर 62 नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोढ़ली -मोहनपुर के शिक्षक विवेक कुमार एवं सीरियल नंबर 123 प्राथमिक विद्यालय बाराटीकर दौना के शिक्षक अजीत कुमार चौधरी के आपत्ति को सही पाते हुए स्वीकृति आदेश देते हुए वरीयता के आधार पर प्रभारी घोषित कर दिया है।बीईओ ने 24 जून एवं आपत्ति निराकरण की तिथि 28 जून के आधार पर प्रखंड के सभी 182 विद्यालय के प्रथम वरीयतानुसार एक जुलाई से प्रभावी मानते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित कर दिया गया है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post