शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रजौन(बांका):रजौन थाने की पुलिस ने सूचना पर प्रखंड अंतर्गत धौनी -बामदेव पंचायत के मड़नी गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़नी गांव निवासी मुन्ना मंडल शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त गांव पहुंचकर शराब के नशे में धुत मुन्ना मंडल को गिरफ्तार करते हुए शराब की पुष्टि होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष बुद्धदेव  पासवान ने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post