छापेमारी कर रजौन एवं नवादा थाना पुलिस ने 445 बोतल देसी शराब बरामद कर एक तस्कर को भेजा जेल

रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग थानों में देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवादा बाजार स्थित मांझी टोला निवासी बिन्दो मांझी के घर छापेमारी कर 300 एमएल का 49 बोतल देसी शराब बरामद करते हुए तस्कर बिंदो मांझी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वहीं दूसरी ओर रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते देर रात धौनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर  ट्रेन में छापेमारी कर 396 बोतल देसी शराब बरामद किया।की भनक लगते ही शराब तस्कर ट्रेन से नौ दो ग्यारह हो गया।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 49 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।वही रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने भी गुप्त सूचना पर धौनी रेलवे स्टेशन से छापेमारी कर ट्रेन से 396 बोतल देसी शराब बरामद किया लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post