सन्देहास्पद स्थिति में मौत

 बांका (चांदन):प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के बेलहरिया आदिवासी गांव के एक युवक की सन्देहास्पद स्थिति में ससुराल में मौत होने का मामला अभी भी खुल कर सामने नही आ रहा है।घटना के सम्बंध में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के चोपटे मुर्मू  32  बर्ष  दो दिन पूर्व अपने ससुराल  कटोरिया के ओरावरण गांव गया था। जहां से अचानक बिना किसी को कोई खबर किये उसे जख्मी हालत में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। देर रात कुछ लोगो ने उसकी लाश मोटरसाइकिल से उसके गांव बेलहरिया पहुंचा दिया।जहां परिवार के लोगो औऱ प्रधान की उपस्थिति में रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।कुछ स्थानीय लोगो ने बताया कि ससुराल में शराब के नशे में विवाद में मारपीट में वह जख्मी हो गया।उसी के इलाज में उसकी मौत हो गयी लेकिन प्रधान ने मामले को अपने स्तर से समाप्त करा दिया है। पूछताछ में मृतक की पत्नी तालो हांसदा,औऱ ससुर मोटा हांसदा ने बताया कि मृतक का तबियत खराब था। औऱ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।इसलिए पुलिस को कोई सूचना नही दिया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post