रजौन(बांका) : राज्य परियोजना निदेशक सह बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आदेश पर प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा डीपीओ निशीथ प्रणीत सिंह द्वारा जारी आदेश के आलोक में रजौन बीईओ राकेश कुमार सिन्हा ने प्रारंभिक,माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापकों,केजीबीभी को आदेश करते हुए समग्र शिक्षा अंतर्गत विभिन्न मद विद्यालय शिक्षा समिति खाते पर की शेष बची राशि को ब्याज सहित 28 जून तक वापस करने के लिए कहा गया था।जारी आदेश में कहा गया था कि केंद्र प्रायोजित योजना नवीन प्रक्रिया के अनुसार एक जुलाई 2021से प्रभावी होने जा रहा है।इस स्थिति में बीईओ ने जारी आदेश में विद्यालय प्रधानों को सामग्र शिक्षा अंतर्गत दी गई राशि लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र दो दिनों के अंदर बीआरसी को उपलब्ध कराते हुए विद्यालय शिक्षा समिति के खाते पर समग्र शिक्षा मद की शेष बचे राशि को ब्याज समेत विभाग द्वारा जारी की गई विभिन्न मद बैंक के खाते में राशि सलेंडर करते हुए खाते को क्लोज कर देने के लिए कहा गया था। विद्यालय प्रधानों की परेशानी को देखते हुए डीपीओ ने दो दिन और बढ़ा कर 30 जून कर दी है।जारी फरमान को देखते हुए विद्यालय प्रधानों को सब काम छोड़कर कई दिनों से एसबीआई बैंक पुनसिया,इंडियन इलाहाबाद बैंक रजौन,नाबादा,हरचंडी,यूको बैंक मोदी हाट,यूको बैंक विजय हाट, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों का चक्कर लगाते हुए विद्यालय प्रधानों को देखा जा रहा है।कई विद्यालय प्रधानों ने बताया कि आदेश प्राप्त होते ही विद्यालय से लेकर बैंक का चक्कर में विद्यालय प्रधानाध्यापकों को हर तरह से परेशानियों का सामना करते हुए देखे जा रहे थे।बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक पासबुक अप टू डेट कराने में सहयोग नहीं मिलने एवं अन्य कारणों से काफी परेशानियों से गुजारना पड़ रहा।बैंक का चक्कर लगाने आ रहे कई विद्यालय प्रधानों ने बताया कि विभागीय आदेश का डेट लाइन सोमवार को बीआरसी स्तर से समाप्त हो रही थी। विद्यालय प्रधानों की परेशानियों को देखते हुए दो दिन का समय और बढ़ा दी गई है।विद्यालय प्रधानों ने शिक्षक संघ के माध्यम से डीईओ से लेकर डीएम से गुहार लगाते हुए समय तिथि और बढ़ाने तथा बैंकों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग भी की है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव