रजौन(बांका): प्रखंड क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन समाप्त होने के कारण प्रखंड वासी स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।सोमवार को वैक्सीन लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।लेकिन वैक्सीन नहीं रहने की बात कहकर सभी को लौटा दिया गया।वहीं वैक्सीन लेने वाले लाभुकों ने बताया कि वैक्सीन लेने के लिए दो दिनों से स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।स्वास्थ्य कर्मी से पूछने के बाद बताया जा रहा है कि वैक्सीन कब आएगी इसका जानकारी हम लोगों को अभी नहीं आया है।आते ही सूचना कर दी जाएगी।सरकार के जो दावे थे कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है वह फैल होता हुआ नजर आ रहा है।रविवार को कोविडशील्ड और कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लेने के लिए लेने के लिए करीब सौ संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, लेकिन वैक्सीन नहीं रहने के कारण सभी को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि बीते रविवार से ही वैक्सीन खत्म हो गई है।जिसके कारण वैक्सीन लगाने के कार्य बंद कर दिया गया है।वैक्सीन आने की अभी कोई सूचना नहीं है।सूचना मिलते ही बता दी जाएगी।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव