रजौन( बांका) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष समर्पण की भावना से गुरु पूजन उत्सव संघ के स्थापना काल 1925 ईस्वी से करने की परंपरा चलते आ रही है। गुरु पूजनोंत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को रजौन शांति नगर मोहल्ले के मणिकांता भवन परिसर में बैठक रखी गई। बैठक में जिला संघचालक राधे प्रसाद यादव जी ने संघ के समर्पित स्वयंसेवकों को पूजन एवं गुरु दक्षिणा की भावना संपर्क पखवाड़ा के निमित करने के लिए कहा गया है। जिला संघचालक ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री गुरु पूजन उत्सव के लिए आठ से 22 जुलाई तक संपर्क पखवाड़ा की तिथि निर्धारित की गई। इस क्रम में व्यापक पैमाने पर संघ के स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए संघ की शाखा में गुरु स्वरूप परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन उत्सव के अलावे गुरु दक्षिणा कराने के लिए कहा गया है।खंड कार्यवाह रंजीत कुमार, अमरेंद्र कुमार ने जिला संघचालक के समक्ष संघ का वृत रखते हुए बताया कि रजौन में संघ की 19 मंडल में से 21 स्थानों पर गुरु पूजन उत्सव गुरु पूर्णिमा के दिन से 15 दिन के अंदर करा लिया जाएगा।जिसमें सिर्फ 23 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन रजौन, मोहना,खैरा,खिड्डी,श्यामपुर-टेकनी पांच स्थानों पर कराया जाएगा।गुरु पूजन के क्रम में संघ के अधिकारियों को अधिक से अधिक बाल शिशु तरुण स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने कहा है।बैठक में जिला कार्यवाह के अलावे रंजीत कुमार,अमरेंद्र कुमार,अधिवक्ता दिलीप कुमार मंडल, विमलेंद्र पाठक,संजीव कुमार,संजीव कुमार प्रीतम कुमार राव, देवेंद्र कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट के.आर राव