रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्रों में कई दिनों से वैक्सीन नहीं रहने के कारण लाभुक वैक्सीन लगवाने के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पूर्व चिन्हित केंद्रों पर पहुंचकर चक्कर लगा रहे थे। जब से वैक्सीन लेने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है तब से लगातार वैक्सीन की कमी के कारण केंद्र पर पहुंचे सभी लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही थी। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि वैक्सीन का 700 डोज आ गया है।जिसको लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के खिड्डी गांव में शिविर लगाकर लोगों को कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया जाएगा।
रिपोर्ट :के आर राव