रजौन(,बांका ): पंचायत शिक्षक नियोजन का काउंट डाउन सोमवार से प्रारंभ होने जा रहा है। प्रखंड कार्यालय एवं बीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों का काउंसलिंग 12 जुलाई को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में किया जाएगा। पंचायत शिक्षक नियोजन से संबंधित जानकारी देते हुए बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता एवं बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों के लिए सोमवार को धौनी उच्च विद्यालय परिसर में धौनी- बामदेव मोरामा बनगांव दो पंचायत को छोड़कर 16 पंचायत का काउंसलिंग सोमवार को होने जा रहा है। पूर्ण पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग के लिए डीईओ देवेंद्र कुमार झा द्वारा जिले की ओर से अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन एवं प्रमाण पत्र की सत्यापन के लिए जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी एवं वशिष्ठ चंद्र नंदी को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि 16 पंचायत के काउंसलिंग के लिए पांच पांच शिक्षक सहित 80 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को काउंसलिंग सिंहनान पंचायत में 12,संझा-श्यामपुर 213,मझगांय -डरपा 105,राजावर 96,धायहरना -नाहगामा 52, हरचंडी-अमहारा 162,सकहारा 111,नवादा खरौनी 224,खैरा 119,परघड़ी-लकड़ा 269,रजौन 24,लीलातरी-कठचातर 142,भवानीपुर-कठौन 254,चिलकावर -असौता 179 एवं ओरहारा से 29 प्राप्त अभ्यर्थियों के आवेदनों का काउंसलिंग किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औपबंधिक मेधा सूची की तैयारी एवं प्रकाशन कि तिथि दो जुलाई निर्धारित की गई थी।मेघा सूची पर आपत्ति देने की तिथि तीन जुलाई से नौ जुलाई शुक्रवार रखी गई है।मेघा सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 12 जुलाई को किया जाएगा। मेघा सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई को करने के बाद जिला द्वारा मेघा सूची का अनुमोदन 24 जुलाई को किया जाएगा। नियोजन इकाई द्वारा मेघा सूची का सार्वजनिककरण 27 जुलाई तिथि निर्धारित की गई है।प्रखंड नियोजन इकाई के लिए काउंसलिंग चार अगस्त एवं पंचायत नियोजन इकाई का काउंसलिंग की तिथि नौ अगस्त निर्धारित की गई है।
रिपोर्ट: के आर राव