महिला ने ऑटो चालक पर 35 हजार छीनने का लगाया आरोप,चालक किए गए गिरफ्तार

रजौन(बांका):थाना क्षेत्र अंतर्गत  असौता गांव निवासी पूनम देवी ने रजौन थाना में एक ऑटो चालक द्वारा 35 हजार रुपये छिनतई से संबंधित मामला दर्ज करवाया है।आवेदन में दिए गए जानकारी के अनुसार असौता निवासी पूनम देवी ने बताया है कि मैं अपने नैहर मोहना गांव गई थी ।जहां से मां के पास से 35 हजार रुपैया लेकर अपनी मां के साथ पुनसिया बाजार से एक ऑटो पकड़कर असौता जा रही थी। जैसे ही ऑटो अजीत नगर पहाड़ी के पास पहुंचा तो चालक ने गाड़ी रोक दिया ।इसी बीच मुझे ऑटो से खींचते हुए सड़:::क किनारे बाहर निकाल कर मेरे पास रखें 35 हजार नगद छीन लिया तथा मेरे साथ बदसलूकी करने की कोशिश करने लगा तो मैं और मेरी मां चिल्लाने लगे तो अन्य वाहन को आता देखकर ऑटो चालक पैसा लेकर फरार हो गया।काफी खोजबीन के बाद पता चला कि ऑटो चालक प्रखंड अंतर्गत कटिया निवासी राजकुमार मंडल है।जिसकी सूचना रजौन पुलिस को दी गई।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि पीड़ित द्वारा जानकारी मिलते ही कटिया निवासी ऑटो चालक राजकुमार मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post