रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्र में हो रही बिजली चोरियों के प्रति विभाग गंभीर हो गया। ग्रामीण इलाकों में विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी मामले में रजौन थाना में मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर एसटीएफ विद्युत कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार,रजौन सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, विद्युत आपूर्ति मानव बल उदयकांत पंजा और राकेश कुमार राय एवं कनीय अभियंता राजीव रंजन के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल गठन कर अभियान चलाकर प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर निवासी तेज नारायण साह के यहां छापेमारी के क्रम में विद्युत चोरी के आरोप में 30 हजार 70 रुपये एवं उक्त गांव निवासी धरननाथ साह के यहां विद्युत चोरी के आरोप में 13 हजार 38 रुपये,रामविलास यादव के यहां छापेमारी के क्रम में विद्युत चोरी के आरोप में 44 हजार 181 रुपये की विद्युत राजस्व क्षति से संबंधित मामला कनीय अभियंता राजीव रंजन ने दर्ज कराई है। इस प्रकार नवादा सहायक थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव में छापेमारी के क्रम में दुर्गापुर में केसों यादव पर 15 हजार 594,दिनेश्वर यादव पर 13 हजार 533 एवं धनकुंड थाना अंतर्गत धनकुंड गांव में छापेमारी के क्रम में घनश्याम भगत पर एक लाख 27 हजार 765, सत्यनारायण भगत पर 19 हजार 192 एवं राम प्रसाद भगत पर एक लाख 30 हजार 156 रुपये र राजस्व क्षति से संबंधित नवादा एवं धनकुंड थाने में मामला दर्ज कराई है। इस संबंध में विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ लगातार प्रखंड क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
रिपोर्ट :के आर राव