रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप बीते गुरुवार की संध्या एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला की क्षत विक्षत अवस्था में शव बरामद मामले में 24 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद भी अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी है।रजौन पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में क्षेत्रों में दूसरे दिन भी अज्ञात महिला के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। प्रथम दृश्य शव को देखने से लग रहा था कि कहीं और से हत्या कर शव को लावारिस अवस्था में फेंक दिया हो। जिसको लेकर आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म था। जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्रों में शव मिलने की घटना आग की तरह फैल गया था।जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया था। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि अज्ञात महिला की शव बरामद मामले में खोजबीन करवाई जा रही है।फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात महिला की शव को पहचान के लिए रखा गया है।
रिपोर्ट: के आर राव