बांका (चांदन):प्रखंड में पहली बार कोरिया पंचायत के घोघाडाबर गांव के किसान दयाल शरण वर्णवाल के खेत मे पैड़ी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई प्रारंभ किया गया। इस रोपाई का उद्घाटन मां अन्नपूर्णा फार्मर्स कम्पनी लिमिटेड के निदेशक नीलेश कुमार झा ने किया।वही इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल, एवं तकनीकी सलाहकार औऱ क्षेत्र के एरिया मैनेजर भी उपस्थित थे। कम्पनी के उपस्थित किसानों को बताया कि बांका जिले में पहली बार मशीन से धान की रोपाई की जा रही है। इसमें किसानों को 40 प्रतिशत लागत कम हो जाती है। तथा उत्पादन भी 25 से 30 प्रतिशत बढ़ जाती है। उन्होंने किसान दयाल शरण को इस नई तकनीक को अपनाने के पहली बार जोखिम स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया, और कहा कि कुछ लोग जोखिम लेना नहीं चाहते हैं लेकिन आपने लिया यह हिम्मत की बात है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल ने कहा कि यह नई तकनीक किसानों के लिए फायदेमंद इसलिए है, क्योंकि इसमें कम समय में जमीन में कम लागत पर अधिक उत्पादन होने की संभावना रहती है ।मां अन्नपूर्णा कंपनी के निदेशक निलेश कुमार झा ने बताया कि मां अन्नपूर्णा कंपनी में फोन के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन कराकर भी कंपनी का लाभ आप पा सकते हैं ।कंपनी की टीम आपके क्षेत्रों तक आकर इसके सारी विधि की जानकारी आपको देगी। इससे किसानों को काफी सुविधा हो रही है। और मजदूर भी कम से कम लगाए जा रहे हैं ।इससे लागत में भी काफी कमी आती है। कंपनी के इस प्रयास से किसानों खेती के काम करने में अच्छा महसूस करते हैं, जानकारी के साथ में निदेशक ने एक नंबर भी जारी किया 91232 59983 जिस पर किसान फोन करके विशेष जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों ने इस नई तकनीक मशीन को उत्साह पूर्वक अपनाने की बात भी कही। मौके पर किसान दयाल शरण वर्णवाल, ललन झा, निषाद झा के साथ-साथ अगल-बगल के सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण इस नई तकनीक को देखने के लिए खेतों में उपस्थित थे।
चांदन प्रखंड में पहली बार मशीन से धान की रोपनी
byआमोद कुमार दुबे
-
0

