रजौन,बांका:रजौन थाना परिसर में शनिवार को खेती के समय में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन सीओ मु.मोइनुद्दीन,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के उपस्थिति में किया गया।इस क्रम में कई फरियादी मौके पर अपने मामलों से जुड़े साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए थे।जनता दरबार में पूरे दिन भू-विवाद का मामला छाया रहा। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल तीन मामले आए। जनता दरबार में उपरामा गणेश पासवान,नवटोलिया अक्षय लाल राय ,सुबखा निवासी सुषमा देवी तीन नए मामले पहुंचे थे।इस क्रम में पाधिकारियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों की समस्या को बारी-बारी से सुना। सभी मामले में जांच का आदेश दिया गया और अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया है।सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित तीन मामले पहुंचा था जिसे स्थल निरीक्षण और जांच का आदेश दिया गया है।जनता दरबार का संचालन मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास कर रहे थे।
रिपोर्ट :के आर राव