गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रजौन थाना गायत्री मंदिर परिसर में किया गया गुरु पूजन

रजौन (बांका): शनिवार को रजौन थाना  स्थित गायत्री मंदिर परिसर में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन के साथ साथ जप तप,हवन मंगल आरती आदि कार्यक्रम का आयोजन गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।कार्यक्रम का आचार्य बद्री प्रसाद सिंह मुख्य यजमान ओमप्रकाश एवं किरण देवी थी। इस मौके पर आए हुए गायत्री परिवार सहित श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं महाप्रसाद भी ग्रहण भी करवाया गया।

गुरु पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराने में कुबेश प्रसाद सहयोगी,कौशल किशोर,प्रो.जय कुमार राणा,डॉ प्रताप नारायण सिंह,छाया सिंह,वीरेंद्र साह,दिलीप कुमार मंडल,लवली, बबीता,कात्यानी ,सोनी शिवानी,उदय कांत झा, सच्चिदानंद मंडल आदि ने भाग लिया।इस प्रकार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री 108 महामाया दुर्गा मंदिर सह चतरभूजेस्वर नाथ महादेव मंदिर खरवा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गुरु देव स्वामी अगमानंद जी महाराज की अराधना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं शिष्यों के बीच भंडारा का प्रसाद के रूप में पूड़ी,सब्जी,खीर भोज ग्रहण करवाया गया।

इस मौके परमृत्युंजय सिंह,राकेश सिंह,शुभम् सूर्यवंश,गौरव सिंह आदि ग्रामवासी सहयोग कर रहे थे।

रिपोर्ट के.आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post