15 दिनों में कर ले सुधार -बीडीओ राकेश कुमार

 बांका (चांदन): 15 दिनों के अंदर प्रखंड के सभी कर्मी अपने कामों की शैली में बदलाव करें, वरना उनकी नौकरी भी जा सकती है ।उक्त बातें प्रखंड के नए बीडीओ राकेश कुमार द्वारा अपनी पहली बैठक में अपने सभी कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा गया। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि अब तक जो होता आया है, वह अब नहीं होगा। मै जिस प्रखंड में होता हूं उसे अपना घर मानता हुं। औऱ अपने घर मे ही काम सही नही हो यह मुझसे बर्दास्त नही होगा।  इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपने अपने कामों के प्रति सजग होना होगा, और इस प्रखंड को सजाने संवारने में जो भी परेशानी होगी मैं उसे दूर करने के लिए तैयार हूं ।यहां की जनता की कोई भी शिकायत मुझे सुनने का मौका नहीं मिले, ऐसा काम करके आप हमें खुश कर सकते हैं । क्योंकि अगर जनता खुश होती है तभी मैं खुश रह सकूंगा । बीडीओ ने अपने सभी कर्मी को पुराने चल रही सभी योजना स्थल पर जाकर उसकी वस्तु स्थिति का रिपोर्ट करने को कहा है, निकासी के आधार पर अगर काम पूरा नहीं हुआ है तो उसकी तत्काल सूचना देने को का भी आदेश दिया है। इतना ही नहीं सभी पुरानी योजना की समीक्षा के साथ साथ सभी नल जल योजना की स्थिति का भी आकलन 15 दिन के अंदर पूरा करने को कहा गया है । नए बीडीओ के इस तेवर से सभी कर्मी सजग होकर अपने-अपने कामों में लग गए हैं। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि 15 दिनों में अगर सुधार नहीं होता है तो वह किसी को भी छोड़ने वाले नहीं हैं। मै जहां भी जाता हुं यह प्रयास करता हुं की लोग मुझे नाम नही नही काम से जान सके।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post