बांका (चांदन):शुक्रवार को बीडीओ दुर्गाशंकर के विदाई समारोह में स्थानीय मुखिया द्वारा चांदन के लोगो को उच्चका औऱ बीडीओ दुर्गाशंकर को उच्चके पर काबू पाने वाला पदाधिकारी बताने से लोगो ने मुखिया के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है।हालांकि खुद बीडीओ दुर्गाशंकर ने इसका खंडन करते हुए चांदन की जनता की भरपूर सराहना किया था। इस संबंध में स्थानीय निवासी अनिल मंडल, रमेश कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार, रंजीत कुमार, इत्यादि ने बताया कि मुखिया द्वारा चांदन की संपूर्ण जनता को उचक्का कहा जाना उनके गलत सोच की उपज है। जिस जनता के सामने हाथ फैला कर वोट लेते हैं उसी जनता को उचक्का कहना समझ से परे है। इसका जवाब समय आने पर जनता निश्चित रूप से देगी। इतना ही नहीं कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उसी समय मुखिया के इस वक्तव्य को गलत कहा ,और उन्हें समझाने का भी प्रयास किया। इस संबंध में मुखिया छोटन मंडल से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब कुछ और ही था। लेकिन कुछ लोग इसे मिर्च मसाला लगाकर प्रसारित कर रहे हैं। मैंने ऐसा कोई बात नहीं बोला है जिसे चांदन की जनता का अपमान हो।