नवादा थाना में 12 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

रजौन(बांका:)सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते शुक्रवार मध्य रात्रि को थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा-महागामा स्थित अलीपुर गांव के समीप छापेमारी कर 12 लीटर विदेशी शराब व एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते मध्य रात्रि को गुप्त सूचना पर नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के समीप से छापेमारी कर एक होंडा मोटरसाइकिल की तलाशी के क्रम में 750 एमएल का नौ बोतल कुल 12 लीटर विदेशी शराब के साथ धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबिट्टा गांव निवासी चंद्र देव मंडल का पुत्र अक्षय कुमार एवं गुड्डू मंडल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत बांका भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट :के आ राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post