बकरीद पर्व संपन्न,बीडीओ ने कई स्थानों का लिया जायजा

रजौन(बांका): प्रखंड में ईद उल जोहा बकरीद पर्व आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में बुधवार को मनाया गया। बकरीद पर्व को लेकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रजौन थाना क्षेत्र के मकरमडीह,
चकमुनिया,चकवीर,कैथा,कटियामा,इस्लामनगर,रसुल पुर एवं नवादा सहायक थाना अंतर्गत हरना,धाय हरना,बुजुर्ग हरना,परसौति पुर,मिल्की सहित अन्य अल्पसंख्यक गांव में बकरीद का पर्व मनाया गया। इसको लेकर कई संवेदनशील स्थानों पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने पहुंच कर जायजा लिया है। शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे कोविड-19 कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप  ईद उल जुहा बकरीद पर्व मनाने के लिए बीडीओ ने अल्पसंख्यक बंधुओं को साधुवाद  किया।बीडीओ ने बताया थाना क्षेत्र के 10 स्थानों को चिन्हित करते हुए संवेदनशील स्थानों पर जिला द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे।नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने भी संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त लगा रहे थे ।इस बीच पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार,छोटेलाल सिंह, पूर्व मुखिया फुलो यादव,सुखो देवी,सदानंद सिंह आदि ने पहुंच कर एक दूसरे को बकरीद पर्व मुबारकबाद किया है।
रिपोर्ट: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post