बेतिया : मोबाइल चोरी करने के क्रम में एक बच्चे को दुकानदारों एवं आसपास के लोगों ने रंगो हाथ पकड़ लिया। यह घटना गोपालपुर थाना अंतर्गत घोघा चौक का बताया जा रहा है। पकड़े गए बच्चे के आसपास काफी संख्या में लोगों का हुजूम जुट गया था। वहीं बच्चे की उम्र लगभग आठ से 10 वर्ष बताई जा रही है ।सीडब्ल्यूसी चेयरमैन आदित्य दीक्षित ने मामले पर संज्ञान लेते हुए चनपटिया थानाध्यक्ष से बात कर बच्चे की रेस्क्यू करने की बात कही है। जिससे कि बच्चे को सुरक्षित किया जा सके।