रजौन खैरा के एक युवक ने फ़सरी लगाकर की आत्महत्या

रजौन(बांका): खैरा गांव के दिलीप कुमार चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र राज कृष्ण ज्ञानी ने गले में फंदा लगाकर कर खुदकुशी कर लिए जाने की खबर है।थाने को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने अवर निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह के सहयोग से मृतक युवक शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।मृतक के पिता दिलीप कुमार चौधरी के बयान पर यूडी केस दर्ज की गई है।दर्ज मामले में मृतक के पिता ने बताया है कि राजकृष्ण ज्ञानी विक्षिप्त रहने की वजह से बराबर शराब का सेवन किया करता था।पुलिस ने घटनास्थल से नशा से संबंधित टिकिया भी बरामद भी की है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है बराबर शराब के नशे में धुत रहने की वजह से घर में बराबर उत्पात मचाते रहता था।घरवाले के डांट फटकार की वजह से गले में फंदा डालकर जीवन समाप्त कर ली।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने पिता द्वारा दर्ज कराए गए यूडी केस की गहराई से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।इस घटना से घर परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post