रजौन(बांका):शनिवार को सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली चौक के समीप से छापेमारी कर 750 एमएल का इंपिरियल ब्लू 20 बोतल और 375 एमएल का 10 बोतल इंपीरियल ब्लू विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम ख़ाँ ने थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक के समीप गुप्त सूचना पर एक बाइक की तलाशी लेने के क्रम में 18.750 लीटर विदेशी शराब के साथ भागलपुर क्षेत्र के भवानीपुर थाना क्षेत्र निवासी किशोर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव