जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या मृतक के पत्नी ने थाने में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है

 जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या मृतक के पत्नी ने थाने में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया बाजार स्थित सुईया रोड के पासी टोला में बीते रात्रि जमीन संबंधी विवाद को लेकर तेज नारायण चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र कपिल चौधरी की हत्या करने का मामला सामने आया हें। घटना के संबंध में मृतक के पत्नी खुशबू देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर टुनटुन साह पिता स्वर्गीय माधो साह, मां धनेश्वरी देवी पति स्वर्गीय माधो साह, पत्नी सुषमा देवी पति टुनटुन साह  ग्राम कटोरिया ,सुरेश तांती पिता स्वर्गीय सिलधर तांती, जयराम तांती दोनों का घर दर्वे पट्टी ,सीताराम साह ग्राम कठौन बुढवातरी एवं मौसम साह ग्राम कटोरिया के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि नामजद अभियुक्त धनेश्वरी देवी के बीच बरसों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। चार दिन पूर्व भी जमीन संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ।इसी घटना में नामजद अभियुक्तों ने जान मारने की धमकी भी दी  थी । दो जुलाई को अपने ससुराल सामुखिया मोर में थे दूरभाष पर दोनों को कटोरिया बुलाया आपस में पंचायती कर केश कोउठा लेंगे इसी बात का झांसा देकर युवक को बुलाया और रात में घर में घुसकर राँड और गला दबाकर  हत्या कर दी ।घटना की सूचना कटोरिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही कटोरिया थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पति को जिंदा समझकर कटोरिया रेफरल अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। कटोरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कटोरिया थाना परिसर ले आया और प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया  इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है इधर थानाध्यक्ष में मौके से तीन नामजद  अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया  गिरफ्तार नामजद अभियुक्त टुनटुन साह, धनेश्वरी देवी एवं सुषमा देवी शामिल हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post