रजौन(बांका): अनलॉक होने के साथ विभागीय आदेश पर प्रारंभिक विद्यालय वर्ग कक्षा एक से अष्टम क्लास के बच्चों के अभिभावकों के बीच चावल का वितरण पांच जुलाई सोमवार से किया जा रहा है।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा के हवाले से एमडीएम आरपी सतीश कुमार ने बताया वर्ग कक्षा एक से पंचम तक के बच्चों के अभिभावकों को प्रति बच्चे पांच केवी के हिसाब से पांच एवं छह जुलाई को वितरण किया जाएगा। इस प्रकार वर्ग कक्षा छठा से अष्टम तक के बच्चों के अभिभावकों के बीच प्रति बच्चा सात केजी के हिसाब से सात जुलाई बुधवार को वितरण किया जाएगा। चावल वितरण सुनिश्चित कराने के लिए बीईओ मैं बीआरसी स्तर से रोस्टर के अनुसार निगरानी के लिए अनुशासन का दायित्व प्रखंड के सभी 14 सीआरसीसी को सौंपी गई है।बीईओ एवं एमडीएम आरपी स्वयं जायजा विद्यालयों में पहुंच कर लेंगे।चावल वितरण से संबंधित सभी सीआरसीसी के माध्यम से विद्यालय प्रधानों को दे दी गई है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव