रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्षीय अपनी पुत्री के साथ एक पिता द्वारा आठ साल की उम्र से ही शारीरिक संबंध बनाने के मामले में किशोरी का मेडिकल जांच और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 की बयान के बाद शनिवार को हैवान पिता को बांका न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।बता दें कि पुत्री ने ही अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मालूम हो इसके पूर्व एक जुलाई को दादी और पीड़िता ने रजौन थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि सभी परिवार मुंबई में रहते थे और आठ साल की उम्र से ही पिता द्वारा रिश्ता को शर्मसार करते हुए अपनी ही पुत्री के साथ गलत काम किया करता था। लॉकडाउन में घर आने के बाद घर पर भी पिता द्वारा बराबर गलत काम किया जा रहा था। जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्रों में पिता द्वारा ऐसी नीच हरकत करने को लेकर लोग थू-थू कर रहे हैं।साथ ही लोग इसे हैवान पिता कह रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए।जिसने पिता और बेटी की रिश्ता को शर्मसार कर दिया।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव