आयोजित जनता दरबार में भू विवाद से संबंधित पहुंचे तीन मामला

रजौन(बांका) : अनलॉक के दूसरे शनिवार को भी रजौन थाना परिसर में जनता दरबार का  आयोजन किया गया। इस मौके पर भूमि विवाद से संबंधित तीन मामले दर्ज किए गए। जिसमें अशोक यादव संझा,कौशल्या देवी नवटोलिया एवं धोबीडीह गांव क दिनेश पासवान ने भूमि विवाद से संबंधित मामला दर्ज कराए हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास कैंप कर रहे थे। इस मौके पर फरियादी पूर्व मुखिया दिगंबर मिश्र आदि मुख्य रूप से अपना पक्ष रख रहे थे।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post