हर शिकायत आवेदन का होगा निष्पादन-बीडीओ

 बांका (चांदन):राकेश कुमार के चांदन प्रखंड के बीडीओ पद पर योगदान के बाद से ही प्रखंड कार्यालय कुछ बदला बदला नजर आने लगा है। सभी कर्मी पूरी तरह समय का पालन करने लगे है। वैसे सभी कर्मी जो देर सबेर बांका शंभुगंज,देवघर से आते थे वे भी अब मुख्यालय में अपना आवास खोजने लगे है।वही बीडीओ द्वारा सभी अभिलेखों का संधारण करने का आदेश दिया गया है।बीडीओ राकेश कुमार के अनुसार इस कार्यालय को प्राप्त हर प्रकार के शिकायत आवेदन  का निपटारा अबिलम्ब किया जाएगा।इसके लिए हर विभाग का अलग अलग पंजी बनाकर प्रत्येक आवेदन के निष्पादन के लिए पत्रांक दिनांक के साथ जांच करने को दिया जाएगा।और समय सीमा के अंदर जांच रिपोर्ट आने पर हर आवेदन का निष्पादन कर आवेदक को सूचित किया जाएगा। इसलिए शिकायतकर्ता अपने आवेदन के साथ समुचित सबूत भी लगा कर दे,जिससे उसका जांच और निपटारा जल्दी हो सके। इतना ही नही आवास योजना की राशि लेकर आवास नही बनाने भी तैयार हो जाय। अब उन्हें नोटिश देकर चेतावनी देने के बाद मुकदमा के साथ जेल भी जाना पड़ेगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post