शादी समारोह में भाग लेने आए तीन व्यक्तियों की बाइक चोर ले भागे

 रजौन(बांका): रजौन में इन दिनों बाइक चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बामदेव गांव में योगेंद्र मंडल के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए दो निकट संबंधियों का बाइक चोर उड़ा ले गए हैं। कहलगांव के सुशांत कुमार,सबौर के संजीव कुमार गुरुवार को बामदेव योगेंद्र मंडल के यहां शादी में सम्मिलित होने आए हुए थे।इस प्रकार चकपरासी गांव के सुभाष साह  अभी गुरुवार को ही चोरों द्वारा बाइक चोरी कर लिए हैं।तीनों व्यक्तियों ने थाना पहुंचकर बाइक चोरी होने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। इसके पूर्व भी आसमानीचक गांव के शिक्षक कौशल किशोर का बाइक चोर उड़ा ले जा रहे थे। काफी सक्रियता के बाद बाइक चोरों द्वारा गड्ढे में बाइक छोड़कर फरार हो गया था। बाइक चोरों की सक्रियता काफी बढ़ जाने की वजह बाइक मालिक एवं चालकों में भय का माहौल देखा जा रहा है।थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया जांच उपरांत बाइक चोरी से संबंधित सही पाए जाने की स्थिति में मामला दर्ज की जाएगी।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post