रजौन(,बांका) : रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग पर पुनसिया बाजार के समीप बीते 14 जुलाई के मध्य रात्रि को ओवरलोडेड वाहन जांच के क्रम में एसडीएम मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में पशु से लदी ट्रक को जब्त कर रजौन पुलिस के हवाले किया गया था।जब्त गाय से लदी ट्रक अवैध रूप से तस्करी के लिए जा रहा था।जिसे प्रशासन ने मौके पर धर दबोच लिया था।गाय से लदी ट्रक को प्रखंड परिसर में लगाया गया था। गाय तस्करी को लेकर मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। ट्रक पूरी तरह रस्सी और कपड़े से बांधकर ढका हुआ था।जिसे खोलने के बाद 30 गाय अंदर से बरामद हुई थी।एक गाय की ट्रक के अंदर ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मृत गाय को पोस्टमार्टम के बाद प्रखंड परिसर में ही दफना दिया गया।दो दिन बीतने के बाद भी सभी गाय प्रखंड परिसर में ही लावारिस अवस्था में बांदकर रखा गया है।जिसका देखभाल करने वाला कोई नहीं है। जिस कारण गाय की स्थिति खराब होने से मूर्छित होकर नीचे गिर रहे हैं। शुक्रवार को एक गाय की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो जाने से मूर्छित होकर नीचे गिरा हुआ था लेकिन देखने वाला कोई पशु चिकित्सक नहीं था।पानी,खाना और देखभाल के अभाव में सभी गायों का तबीयत बिगड़ रहा है। सुध लेने वाला कोई नहीं। पहले दिन तो जिला और प्रखंड से कई पशु चिकित्सक ने गाय के स्वास्थ्य का जांच किया था,लेकिन दूसरे दिन कोई देखने वाला नहीं है। अब तो यह गाये भगवान भरोसे ही है।
रिपोर्ट:केआर राव