मोटरसाइकिल चालक का कार की टक्कर से हुई  मौत ,परिवार में कोहराम,चालक गिरफ्तार

 बांका (चांदन):शुक्रवार सुबह चांदन- कटोरिया पक्की सड़क पर सिलजोरी पंचायत के बियाही मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार के धक्के से दो युवक जख्मी हो गया। जिसमें एक युवक की मौत इलाज के दौरान देवघर में हो गयी। जबकि दूसरे जख्मी युवक की हालत काफी नाजुक देख कर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद चालक को पुलिस ने भीड़ से बचा कर थाना ले आया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौरीपुर पंचायत के बिशनपुर निवासी बासुकीनाथ यादव 35 बर्ष और सिलजोरी निवासी रामाशीष यादव 24 बर्ष एक ही मोटरसाइकिल से देवघर जा रहे थे।वियाही मोड़ पर एक टायर की दुकान पर मोटरसाइकिल की हवा चेक कराने रुक कर खड़ा था। इसी बीच चांदन से देवघर जा रही एक सिल्वर कलर की कार मोड़ पर असन्तुलित होकर सीधे टायर दुकान के सामने खड़े दोनों युवक को धक्का मारते हुए एक गढ्ढे में  गिर गया। घटना के बाद आनन फानन में जहां स्थानीय लोगो ने दोनो जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी लाया। जहां दोनों की हालत नाजुक देख उसे देवघर रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान बासुकीनाथ यादव की मौत हो गयी।जबकि दूसरे घायल की स्थिति भी काफी नाजुक होने के कारण रांची रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद भीड़ द्वारा कार चालक कुणाल कुमार को पकड़ लिया गया था।लेकिन पुलिस के जल्दी पहुंच जाने के कारण पुलिस ने उसे मार खाने से बचा लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि वाहन जप्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।मृतक की लाश को देवघर में ही पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौप दिया गया है।मृतक के परिवार में मचा कोहराम।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post