राकेश बने चांदन बीडीओ 

 बांका (चांदन):राकेश कुमार ने दूसरी बार शुक्रवार को बीडीओ के रूप में अपना योगदान किया। उन्होंने तत्कालीन बीडीओ दुर्गाशंकर से प्रभार ग्रहण किया।इस अवसर पर बीडीओ दुर्गाशंकर सहित कई कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रभार के बाद राकेश कुमार ने सभी कर्मचारी से परिचय प्राप्त किया।वही पूर्व बीडीओ ने उन्हें एक अच्छा प्रशासक बताते हुए उनकी सराहना किया।ज्ञात हो कि पूर्व बीडीओ दुर्गाशंकर को चकाई का बीडीओ बनाया गया है।राकेश कुमार इससे पूर्व भी प्रशिक्षण के दौरान एक सप्ताह तक बीडीओ के पद पर यहां रह चुके है। योगदान के बाद बीडीओ राकेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीडीओ का काम विकास से जुड़ा होता है।इसलिए सभी को समान रूप से विकास का अवसर दिया जाएगा।हर योजना के गुणवत्ता की जांच की जाएगी। किसी भी काम में दलाली नही चलेगी।किसी भी लोगो को कोई शिकायत होती है तो वे बेहिचक कभी भी उनसे मिल कर अपनी बात रख सकते है।जिसका वे समुचित जांच कर कार्यवाई करेगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वैक्सीन को जनजन तक ले जाना,औऱ अधूरी योजना को पूरा कराने के साथ राशि लेकर आवास नही बनाने को प्रोत्साहित कर आवास पूरा कराने का होगा। वेक्सिनेशन के बारे में बीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा से पूरी जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार चांदन में रहने का मौका देती है हमारा ध्यान इस प्रखंड के विकास पर लगा रहेगा। इस अवसर पर तत्कालीन बीडीओ दुर्गाशंकर के अलावे प्रधान लिपिक दिलीप श्रीवास्तव, शमशाद,कल्याण पदाधिकारी भोला कुमार,वार्ड सदस्य तरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post