प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान 

 बांका (चांदन):लगातार बढ़ रही मंहगाई को के विरोध में राजद के 18 औऱ 19 जुलाई को प्रदर्शन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव द्वारा शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पंहुच कर पलटन यादव के आवास पर अपने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए उसमें उत्साह भरा औऱ इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मिलीभगत से मंहगाई बढ़ने की बात कही।उन्होंने कहा कि इस दोनों सरकार को गरीब औऱ गरीबी से कोई मतलब नही है।यह सरकार सिर्फ पूंजी पतियों की सरकार है।इसमें गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर बन रहा है। इस सरकार में खाद्य पदार्थो के साथ पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,सरसोतेल सहित सभी जरूरी चीजों का दाम बेतहाशा बढ़ रहा है।जिससे गरीब को पेट पालना भी मुश्किल हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना में जितने गरीब परिवार को गैस उपलब्ध कराया गया था।उसमें सभी परिवार या तो उसका उपयोग बंद कर दिया है।या उसको बेच कर किसी तरह पेट पाल रहा है। इसी मंहगाई के खिलाफ 18 जुलाई को सभी प्रखंड में जबकि 19 को सभी जिला मुख्यालय में राजद के पदाधिकारियों औऱ कार्यकर्ताओं द्वारा बैलगाड़ी,साइकिल,औऱ गैस सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में तैयारी पूरी कर लिया गया है। इस अवसर पर,पलटन प्रसाद यादव, हरिप्रसाद यादव,अशोक प्रसाद यादव, आशुतोष, गोविंद,सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post