मोतिहारी:- राज्य सरकार के निदेश के आलोक में जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत उर्वरक के वितरण एवम सतत अनुश्रवण के लिए 16 जुलाई को जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि सभागार के संयुक्त कृषि भवन पूर्वी चंपारण में एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें प्रखंड के सभी कृषि समन्वयकों ने भाग लिया।बैठक में जिला कृषि अधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने सभी कृषि समन्वयकों को निदेशित किया कि आप अपने पंचायत में किसानों से जानकारी प्राप्त करें कि उन्हें उर्वरक सही मूल्य पर प्राप्त हो रहा है या नहीं।किसी भी पंचायत से अधिक मूल्य पर उर्वरक के बिक्री की शिकायत प्राप्त होने की स्तिथि में ज़ीरो टॉलरेन्स नीति के तहत संबंधित कृषि समन्वयक,प्रखंड कृषि अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि समन्वयकों द्वारा उनके पदस्थापित पंचायत में उर्वरक की बिक्री सही मूल्य पर होने का शपथ पत्र भी कार्यालय को उपलब्ध कराया गया।साथ ही शनिवार को जीरो टॉलरेन्स नीति के अनुश्रवण के क्रम में सभी थोक उर्वरक विक्रेता,सभी खुदरा उर्वरक विक्रेता एवं उर्वरक के जिला प्रतिनिधि के साथ अनुमण्डलवार बैठक का आयोजन किया गया है। बाढ़,असमायिक वर्षा के कारण जिले में लगे धान फसल का बिचड़ा नष्ट होने के कारण आकस्मिक फसल योजना अंतर्गत अल्पअवधि के धान बीज नि:शुल्क किसानों को उपलब्ध कराने की बात जिला कृषि अधिकारी द्वारा कही गई।.. उन्होंने कहा कि धान बीज सभी प्रखंडों को आवंटित कर दी गयी थी। वितरण भी शुरू हो चुका है।सभी कृषि समन्वयक किसानों को चिन्हित करते हुए डिमांड अपने लॉगिन से जनेरेट करें ताकि कोई भी किसान छूट नहीं पाए.। मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी अजय कुमार, कृषि समन्वयक दीपक कुमार, सहायक निदेशक रसायन अमितेश कुमार, कार्यपालक सहायक अहमद रजा सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्ट प्रधान संपादक के आदेश पर समाचार संपादक के आर राव