वैक्सीन के लिए लोग परेशान

 बांका (चांदन):आठ दिनों से चांदन प्रखंड मुख्यालय को वैक्सीन उपलब्ध नही होने के कारण यहां के लोगो को वैक्सीन नही मिल पा रहा है।जबकि अब वैक्सीन को भी आधार कार्ड की तरह अनिवार्य कर दिया गया है। पहले जहां लोग इसे लेने में आनाकानी करते थे। वही इन दिनों वैक्सीन लेने के लिए दूर दूर से लोग अस्पताल आकर निराश होकर वापस जा रहे है।कुछ लोग रोजाना ही फोन पर वैक्सीन आने की जानकारी ले रहे है।जबकि कुछ लोग रजिट्रेशन करने और दूसरी डोज का मैसेज आने के कारण लोग अस्पतालों का चक्कर लगा रहा है। इन दिनों कोरोना कम होने के कारण लोग अपने घरों के बाहर जाकर मजदूरी करने का प्रयास भी करते है तो वैक्सीन लेने का प्रमाण मांगा जाता है। यही हाल दूसरे राज्यों में जाकर काम करने वाले का भी है। जिसे वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही ट्रेन के सफर के साथ काम करने फैक्टरी में भी दिखाना पड़ता है। इस कारण अधिकतर मजदूर वर्ग भी वैक्सीन लेने के लिए परेशान हैं। शुक्रवार को वैक्सीन के लिए रंजीत रंजन,मनोज कुमार,रामानन्द पोद्दार,रामचन्द्र मिस्त्री,संजय शर्मा को वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में पूछने पर मैनेजर डां यश राज ने बताया कि एक जुलाई को हुए शिविर के बाद कोई वैक्सीन नहीं भेजी गई है । जिस कारण किसी को भी  नहीं दिया जा रहा है। जिला से वैक्सीन के आते ही लोगों का रजिस्ट्रेशन शुरू करने के साथ सभी को जानकारी देकर यहां बुला लिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post